रांची में ‘नगर यात्रा 4.0’ का समापन, 100 गांवों के 3000 बच्चों ने लिया आधुनिक सुविधाओं का अनुभव

रांची : एफसीएस युवा रांची द्वारा आयोजित चार दिवसीय ‘नगर यात्रा 4.0’ का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। वन बंधु परिषद के युवा चैप्टर एफसीएस युवा रांची की इस पहल के तहत 100 गांवों के करीब 3000 बच्चों को रांची बुलाकर उन्हें शहर की

नगर यात्रा 4.0

रांची : एफसीएस युवा रांची द्वारा आयोजित चार दिवसीय ‘नगर यात्रा 4.0’ का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। वन बंधु परिषद के युवा चैप्टर एफसीएस युवा रांची की इस पहल के तहत 100 गांवों के करीब 3000 बच्चों को रांची बुलाकर उन्हें शहर की आधुनिक सुविधाओं और मनोरंजन का अनुभव कराया गया।

Read More : रांची नगर निगम की 630 जमीनों के म्यूटेशन पर जोर, नगर आयुक्त ने दिए अहम निर्देश

संस्था के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को शहर के वातावरण से परिचित कराना और उनके सर्वांगीण विकास में योगदान देना है। आयोजन 30 जून से 3 जुलाई तक चला।

चार वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा कार्यक्रम

मीडिया प्रभारी अमित बजाज ने बताया कि एकल अभियान पूरे देश में एक लाख से अधिक एकल विद्यालय संचालित कर रहा है। यह देश के प्रमुख गैर-सरकारी संगठनों में शामिल है और इसे केंद्र सरकार द्वारा गांधी शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

संस्था के अध्यक्ष अभिनव मित्तल ने बताया कि ‘नगर यात्रा’ कार्यक्रम पिछले चार वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। सचिव कंचन कौर ने कहा कि इस दौरान बच्चों के लिए खेल-कूद, मनोरंजन और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को गिफ्ट और स्नैक्स पैकेट भी वितरित किए गए।

मॉल ऑफ रांची में हुआ आयोजन

पूर्व अध्यक्ष विशेष केडिया ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम रातू रोड स्थित मॉल ऑफ रांची के स्टारकेड गेमिंग जोन में आयोजित किया गया। चार दिनों तक चले आयोजन में प्रतिदिन 25 से 26 विद्यालयों के लगभग 550 से 600 बच्चों को कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।

मीडिया कोऑर्डिनेटर कीर्ति मारू ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य दानदाता चेन्नई के कमलेश जैन और स्टारकेड गेमिंग जोन के संचालक राजेश अडूकिया रहे। उनके सहयोग से बच्चों को निशुल्क मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। संस्था का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को ऐसा अनुभव देना था, जिसे वे लंबे समय तक याद रखें। कार्यक्रम का समापन केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रेखा जैन ने किया। इस अवसर पर सृष्टि अग्रवाल, शुभम सोमानी, अभिजीत, राधा डोरलिया, सौरव बोस, हर्ष अग्रवाल, अमर बाजोरिया, उत्सव जालान, आयुषी सरावगी, कोमल केडिया सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *