गुमला में आपसी विवाद बना हत्या की वजह, टांगी के वार से भाई की मौत

झारखंड के गुमला जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित महदनिया टोला में आपसी विवाद के दौरान बड़े भाई ने टांगी से हमला कर छोटे भाई की हत्या कर दी।
गुमला

गुमला : झारखंड के गुमला जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित महदनिया टोला में आपसी विवाद के दौरान बड़े भाई ने टांगी से हमला कर छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Read More : गिरिडीह में 25 लाख का इनामी नक्सली अजय महतो गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

मृतक की शिनाख्त 35 साल के तिवारी उरांव के तौर पर की गई है। परिजनों के मुताबिक, घटना की शुरुआत बड़े भाई सुरेंद्र उरांव और उनकी पत्नी के बीच हुए विवाद से हुई थी, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया।

बीच-बचाव करने पहुंचे छोटे भाई पर किया हमला

मृतक की पुत्री अनीशा ने बताया कि किसी बात को लेकर उनके बड़े पिता सुरेंद्र उरांव और बड़ी मां के बीच विवाद हो रहा था। आरोप है कि विवाद के दौरान सुरेंद्र उरांव ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और रसोई में जाकर गैस का पाइप खोल दिया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। शोर सुनकर तिवारी उरांव बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान सुरेंद्र उरांव ने टांगी से उनके सिर पर लगातार वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल तिवारी उरांव को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल, गुमला रेफर किया गया। बाद में चिकित्सकों ने उन्हें रिम्स भेज दिया, लेकिन रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।

आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी सुरेंद्र उरांव फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *