भारतीय वायु सेना में चयनित हुईं पलामू की काजल, परिवार और गांव में खुशी

पलामू : पलामू के विश्रामपुर प्रखंड के केतात गांव की बेटी काजल कुमारी ने भारतीय वायु सेना में जगह बनाकर पूरे इलाके का मान बढ़ाया है। उनकी इस कामयाबी की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार से लेकर गांव के

भारतीय वायु सेना
काजल कुमारी (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : पलामू के विश्रामपुर प्रखंड के केतात गांव की बेटी काजल कुमारी ने भारतीय वायु सेना में जगह बनाकर पूरे इलाके का मान बढ़ाया है। उनकी इस कामयाबी की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार से लेकर गांव के लोग तक इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं। खास बात यह है कि झारखंड की तीन सीटों के लिए हुई चयन प्रक्रिया में काजल ने दूसरा स्थान हासिल किया है। काजल केतात गांव के रहने वाले माधवकांत चौबे की बेटी हैं। उनकी इस सफलता से गांव की दूसरी लड़कियों को भी आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने की हिम्मत मिलेगी। काजल ने दिखा दिया है कि गांव में रहकर भी मेहनत और लगन के दम पर आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है।

Read More : महिला आरक्षण पर मोदी ने फिर दोहराया संकल्प, पुराना VIDEO किया पोस्ट

चयन की खबर मिलते ही गांव में खुशी

काजल के मामा रविंद्र शुक्ला ने उनकी सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। काजल की उपलब्धि से गांव की दूसरी बेटियों को भी अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा मिलेगी। काजल के भारतीय वायु सेना में चयन की खबर मिलते ही परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। काजल की इस उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य बेटियों में भी नई उम्मीद जगी है। ग्रामीणों का मानना है कि उनकी सफलता से लड़कियों को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *