रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने एकात्म मानववाद के प्रणेता, अंत्योदय के महान चिंतक एवं राष्ट्रनिष्ठ राजनीति के पुरोधा श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर नई दिल्ली में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
also read : रांची में भारी बारिश के कारण कल सभी स्कूल रहेंगे बंद
इस अवसर पर डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
also read : झारखंड पुलिसकर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बर्खास्तगी से बहाली तक मिलेगा पूरा वेतन और सेवा लाभ
उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से ओत-प्रोत पंडित दीनदयाल जी का जीवन, उनके विचार और संगठन के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास का लाभ पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
also read : रांची नगर निगम की त्वरित कार्रवाई, 24 स्थलों से हटाए पेड़-डालियां




