रांची में EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था जांची

रांची : डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने आज यानी शुक्रवार को नगड़ी स्थित EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। Read More : रांची में भारी बारिश के कारण कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

EVM वेयरहाउस
वेयरहाउस का DC ने किया निरीक्षण

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने आज यानी शुक्रवार को नगड़ी स्थित EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Read More : रांची में भारी बारिश के कारण कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

EVM और VVPAT की सुरक्षा व्यवस्था जांची

डीसी ने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और VVPAT की सुरक्षा व्यवस्था तथा भंडारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने CCTV निगरानी प्रणाली, प्रवेश-निकास नियंत्रण और संबंधित अभिलेखों की भी गहन जांच की। उन्होंने अधिकारियों को EVM और VVPAT की सुरक्षा, रख-रखाव एवं प्रबंधन से जुड़े निर्धारित मानक प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पारदर्शिता और सुरक्षा पर जोर

डीसी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए EVM वेयरहाउस की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी और समय-समय पर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप नियमित रूप से किया जाता है। इसका उद्देश्य EVM और VVPAT मशीनों की सुरक्षित अभिरक्षा सुनिश्चित करना है।

अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची बिबेक कुमार सुमन, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची उर्वशी पांडेय और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *