इंडिगो के दो विमान रांची की जगह वाराणसी डायवर्ट, अर्जुन मुंडा भी सवार

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को खराब मौसम के कारण पुणे और दिल्ली से रांची आ रहे इंडिगो के दो विमानों को वाराणसी एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा। दोनों विमानों ने वाराणसी में सुरक्षित लैंडिंग की। इनमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय

इंडिगो
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को खराब मौसम के कारण पुणे और दिल्ली से रांची आ रहे इंडिगो के दो विमानों को वाराणसी एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा। दोनों विमानों ने वाराणसी में सुरक्षित लैंडिंग की। इनमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा भी सवार थे।

Read More : रांची में EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था जांची

पुणे से आ रहा विमान वाराणसी पहुंचा

इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 6484 पुणे से रांची जा रही थी। रांची में मौसम खराब होने के कारण पायलट ने वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और अनुमति मिलने के बाद विमान को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। विमान सुबह करीब 9:15 बजे 163 यात्रियों और सात क्रू सदस्यों के साथ वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। लैंडिंग के बाद यात्रियों को विमान से उतारकर उनका सामान उपलब्ध कराया गया। एयरलाइन की ओर से यात्रियों की जरूरत के अनुसार आगे की यात्रा के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट या अन्य परिवहन की व्यवस्था की जा रही है।

दिल्ली से आया विमान भी डायवर्ट

इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 6370 दिल्ली से रांची जा रही थी। रांची में खराब मौसम के चलते इसे भी वाराणसी डायवर्ट किया गया। विमान सुबह करीब 10:16 बजे 216 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों के साथ वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा और इसे बे नंबर एक पर पार्क किया गया। इस विमान में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी सवार थे। विमान में मौजूद 216 यात्रियों में से 64 यात्रियों ने वाराणसी में ही उतरने का विकल्प चुना। इसके बाद करीब 12:40 बजे विमान शेष यात्रियों को लेकर रांची के लिए रवाना हो गया।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

एयरपोर्ट पर दोनों विमानों के यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। एयरलाइन ने यात्रियों के गंतव्य और जरूरत के अनुसार आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की। खराब मौसम के कारण दोनों विमानों के मार्ग में बदलाव करना पड़ा, हालांकि वाराणसी एयरपोर्ट पर दोनों की सुरक्षित लैंडिंग हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *