रांची नगर निगम की त्वरित कार्रवाई, 24 स्थलों से हटाए पेड़-डालियां

रांची : रांची में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ और उनकी डालियां गिरने की सूचना मिली। नागरिकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम की हॉर्टिकल्चर और स्वच्छता शाखा की टीमों

नगर निगम
निगम की क्विक रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ और उनकी डालियां गिरने की सूचना मिली। नागरिकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम की हॉर्टिकल्चर और स्वच्छता शाखा की टीमों ने क्विक रिस्पॉन्स करते हुए प्रभावित स्थलों पर पहुंचकर गिरे पेड़ और डालियां हटाईं। जहां पेड़ झुके हुए थे, वहां जरूरत के अनुसार डालियों की छंटाई की गई। इसके बाद प्रभावित मार्गों को सुचारू किया गया और स्थिति सामान्य करने की कार्रवाई की गई।

Read More : रांची में POSH Act पर डालसा का जागरूकता अभियान, 250 ग्रामीण हुए जागरूक

24 स्थलों पर निगम की टीम ने की कार्रवाई

नगर निगम के अनुसार एजी मोड़, हवाई नगर रोड, सेंट्रल स्कूल रोड डोरंडा, हरमू बाईपास-सैटेलाइट चौक, ऑद्रे हाउस के पास और कांके रोड समेत कई स्थानों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा इरगु टोला, पहाड़ी मंदिर लेन, सेक्टर-3 धुर्वा, सेक्टर-4 धुर्वा, चिरौंजी, बरियातू हिल व्यू हॉस्पिटल के पास, डीएवी नंदराज के पास, पटेल चौक हरमू और भूतनाथ मंदिर हरमू में भी गिरे पेड़ और डालियां हटाई गईं। मिशन चौक, थरपकना चौक, जेल चौक, संत फ्रांसिस स्कूल के पास, सदर थाना, हटिया कब्रिस्तान के पास, एदलहातू, पल्लवी कॉन्वेंट के पास, डोरंडा साउथ ऑफिस पाड़ा और भाभा नगर कोकर समेत अन्य स्थलों पर भी निगम की टीमों ने त्वरित कार्रवाई की।

बारिश और तेज हवा में सावधानी बरतने की अपील

रांची नगर निगम ने नागरिकों से तेज बारिश और हवा के दौरान पेड़ों के नीचे या कमजोर और झुके हुए पेड़ों के आसपास खड़े नहीं होने की अपील की है। अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। निगम ने लोगों से वाहन पेड़, बिजली के खंभे या कमजोर संरचनाओं के नीचे पार्क नहीं करने को कहा है। गिरे हुए बिजली के तार या उनके संपर्क में आए पेड़ों से दूरी बनाए रखने और उन्हें खुद हटाने का प्रयास नहीं करने की अपील की गई है।

पेड़ गिरने की सूचना निगम को दें

नगर निगम ने कहा है कि अगर कहीं पेड़, पेड़ की डाली या झुका हुआ पेड़ दिखाई दे तो तत्काल सूचना दी जाए। इसके लिए निगम के 24×7 टोल-फ्री नंबर 1800-570-1235 पर संपर्क किया जा सकता है। नगर निगम ने नागरिकों से बारिश और तेज हवा के दौरान स्वयं सुरक्षित रहने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल निगम को देने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *