टाटीसिलवे में मिला लापता बच्चा मां को सौंपा, डालसा और चाइल्ड हेल्पलाइन की पहल सफल

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची, चाइल्ड हेल्पलाइन और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के संयुक्त प्रयास से पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के एक बच्चे को उसकी मां से सुरक्षित मिलाया गया।
टाटीसिलवे

रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची, चाइल्ड हेल्पलाइन और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के संयुक्त प्रयास से पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के एक बच्चे को उसकी मां से सुरक्षित मिलाया गया। मंगलवार को डालसा कार्यालय में सचिव राकेश रौशन की उपस्थिति में बच्चे प्रेम नोनिया को उसकी मां मधु देवी के सुपुर्द किया गया। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार ने इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची को आवेदन सौंपा था। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को उसकी मां के हवाले किया गया।

Read More : चतरा में SP आवास के सामने गार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान गिरफ्तार

टाटीसिलवे में भटकता मिला था बच्चा

जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई को टाटीसिलवे में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन से जुड़े पप्पू कुमार को एक बच्चा रोते हुए मिला। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उसे पैसों का लालच देकर अपने साथ ट्रेन से रांची ले आया था। संदिग्ध की मंशा का आभास होने पर वह वहां से भाग निकला और टाटीसिलवे क्षेत्र में भटक रहा था। इसके बाद पप्पू कुमार ने तत्काल टाटीसिलवे थाना और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार को इसकी सूचना दी।

कानूनी प्रक्रिया के बाद मां को सौंपा गया बच्चा

बच्चे से पूछताछ के दौरान उसकी मां मधु देवी का मोबाइल नंबर प्राप्त हुआ। संपर्क करने पर उन्हें पूरी जानकारी दी गई और रांची बुलाया गया। इस दौरान बच्चे को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की देखरेख में सुरक्षित रखा गया। मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के कार्यालय में सचिव राकेश रौशन तथा चाइल्ड हेल्पलाइन रांची के सुपरवाइजर मुकेश कुमार की मौजूदगी में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर प्रेम नोनिया को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *