बोकारो : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के महाप्रबंधक (E&M) ए. मधुसूदन कालांबी ने मंगलवार को कथारा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं और विद्युत व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक ए.के.बी. सिंह, श्रमिक प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह तथा प्रभारी विभागाध्यक्ष (E&M) कुणाल कुमार भी मौजूद रहे।
Read More : चतरा में SP आवास के सामने गार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान गिरफ्तार
बिजली सबस्टेशन और वे-ब्रिज का लिया जायजा
दौरे के दौरान महाप्रबंधक (E&M) ने कथारा स्थित CCL रीजनल विद्युत सबस्टेशन और जारंगडीह वे-ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। इससे पहले कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में क्षेत्रीय प्रबंधन के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न परियोजनाओं और संचालन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
पखवाड़े में चार महाप्रबंधकों का दौरा
बीते लगभग एक पखवाड़े के दौरान CCL मुख्यालय से विभिन्न विभागों के चार महाप्रबंधकों ने कथारा क्षेत्र का दौरा किया है। GM (सिविल) राजेश मोहन ने पानी, सड़क और श्रमिक आवासों की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। वहीं GM (एक्सकेवेशन) प्रवीण कुमार ने आरआर शॉप परियोजना और मशीनों से संबंधित कार्यों का जायजा लिया। इसके अलावा GM (सेफ्टी) विनोद कुमार ने माइंस रेस्क्यू स्टेशन, जारंगडीह खुली खदान, स्वांग-गोविंदपुर फेज-2 के मोंटीको नाला और कथारा कोलियरी परियोजना का निरीक्षण किया।




