खूंटी में 3 स्कूलों का विलय, नामांकन शून्य होने पर 6 विद्यालय बंद होंगे

खूंटी : जिले में विद्यालयों के पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत तीन स्कूलों का दूसरे विद्यालयों में विलय किया जाएगा, जबकि विद्यार्थियों का नामांकन शून्य रहने के कारण छह स्कूल बंद होंगे। ग्रामसभा और प्रखंड शिक्षा समिति की अनुशंसा के बाद जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति

स्कूलों
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : जिले में विद्यालयों के पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत तीन स्कूलों का दूसरे विद्यालयों में विलय किया जाएगा, जबकि विद्यार्थियों का नामांकन शून्य रहने के कारण छह स्कूल बंद होंगे। ग्रामसभा और प्रखंड शिक्षा समिति की अनुशंसा के बाद जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

Read More : दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, फिरायालाल से सुजाता चौक तक फ्लैग मार्च

तीन विद्यालयों का दूसरे स्कूलों में विलय

विद्यालयों के विलय के तहत खूंटी सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, करगे को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ईरूद में समाहित किया गया है। वहीं, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, बुरूहातू का विलय राजकीय उत्क्रमित मध्य सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लांदूप में किया गया है। इसके अलावा नव प्राथमिक विद्यालय, सगा को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, बारूडीह में मर्ज किया गया है। इस तरह जिले के तीन विद्यालयों को दूसरे स्कूलों में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

तीन प्रखंडों के छह विद्यालय होंगे बंद

विद्यार्थियों का नामांकन शून्य रहने के कारण जिले के तीन प्रखंडों के छह विद्यालयों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इनमें अड़की प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, प्रिरतीटोली और उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, चोन्डोरडीह शामिल हैं। मुरहू प्रखंड के तीन विद्यालयों को बंद किया जाएगा। इनमें उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, जलासार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मधुकमडीह और उत्क्रमित मध्य विद्यालय, उबुरू शामिल हैं। वहीं, तोरपा प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, सरंगलोया को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है।

ग्रामसभा और शिक्षा समिति की अनुशंसा पर फैसला

विद्यालयों के विलय और बंद करने से संबंधित प्रस्ताव स्थानीय स्तर पर मिली अनुशंसाओं के आधार पर तैयार किए गए। सबसे पहले ग्रामसभा और प्रखंड शिक्षा समिति ने संबंधित विद्यालयों के पुनर्गठन की अनुशंसा की। इसके बाद जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक में सभी प्रस्तावों पर विचार किया गया और उन्हें मंजूरी दी गई। इस निर्णय के तहत खूंटी जिले में तीन विद्यालयों का विलय होगा, जबकि नामांकन शून्य रहने के कारण छह विद्यालय बंद किए जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *