दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, फिरायालाल से सुजाता चौक तक फ्लैग मार्च

रांची : दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। SSP के निर्देश पर आज यानी गुरुवार को फिरायालाल चौक से मेन रोड होते हुए सुजाता चौक तक फ्लैग मार्च निकाला गया।

दुर्गा पूजा
रांची पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। SSP के निर्देश पर आज यानी गुरुवार को फिरायालाल चौक से मेन रोड होते हुए सुजाता चौक तक फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना, आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस की तैयारियों का जायजा लेना था।

Read More : रांची में मारवाड़ी युवा मंच ने स्कूली बच्चों के बीच बांटी कॉपियां

पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण

फ्लैग मार्च के दौरान पूजा पंडालों, संवेदनशील क्षेत्रों और विसर्जन जुलूस के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की गई। विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के लिए ब्रीफ किया गया, ताकि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनी रहे।

RAF, QRT और मोटरसाइकिल सवार पुलिसकर्मी भी रहे मौजूद

फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, पुलिस उपाधीक्षक नगर और संबंधित थाना प्रभारी शामिल हुए। इनके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस जवान, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और मोटरसाइकिल सवार पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। रांची के कोतवाली और हिंदपीढ़ी समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च निकाला गया। इन इलाकों में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।

रांची पुलिस की आम लोगों से अपील

रांची पुलिस ने आम लोगों से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें। पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों के बारे में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने की अपील की है। रांची पुलिस ने कहा कि वह सभी श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा तथा शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *