रांची में मारवाड़ी युवा मंच ने स्कूली बच्चों के बीच बांटी कॉपियां

रांची : मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से राष्ट्रीय कन्या भ्रूण संरक्षण प्रकल्प ‘पावर ऑफ पिंक’ के तहत कॉपी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम हरमू रोड के किशोरगंज स्थित एलपी पब्लिक स्कूल में हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच

मारवाड़ी युवा मंच
बच्चों को बांटी गईं कॉपियां

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से राष्ट्रीय कन्या भ्रूण संरक्षण प्रकल्प ‘पावर ऑफ पिंक’ के तहत कॉपी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम हरमू रोड के किशोरगंज स्थित एलपी पब्लिक स्कूल में हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच कॉपियां बांटी गईं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी पढ़ाई में सहयोग देना था। शाखा का मानना है कि शिक्षा के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है और हर बच्चे को पढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए।

Read More : रांची में BTech छात्र का शव फंदे से लटका मिला, पिता ने जताई हत्या की आशंका

शिक्षा से मजबूत होता है समाज : शुभा अग्रवाल

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा एक सशक्त समाज की नींव है। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटी दो परिवारों को रोशन करती है। जब हम किसी बच्चे को शिक्षित करते हैं, तो उसके साथ एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह को भविष्य के लिए उम्मीद जगाने वाला बताया। शाखा की ओर से शिक्षा को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बताया गया।

कॉपियां पाकर खुश हुए बच्चे

कॉपी मिलने पर बच्चों ने खुशी जाहिर की और मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन का भी सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका, स्मिता अग्रवाल, आशा सांथोलिया और पूजा लाडिया सहित शाखा की अन्य सदस्य उपस्थित थीं। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *