भारतीय वायु सेना दिवस पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना दिवस के मौके पर गुरुवार को PM नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने वायु सेना के जवानों को बधाई दी और उनके जज्बे को सलाम किया। हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय

वायु सेना दिवस
Photo Source : Social Media

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना दिवस के मौके पर गुरुवार को PM नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने वायु सेना के जवानों को बधाई दी और उनके जज्बे को सलाम किया। हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। इस साल वायु सेना अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर देशभर में वायु सेना के जवानों की बहादुरी और देश की सुरक्षा में उनके योगदान को याद किया जा रहा है।

Read More : भारत-वेस्टइंडीज टी20 से पहले JSCA की तैयारी पूरी, जानें नियम

पीएम मोदी ने एयर वॉरियर्स को किया सलाम

पीएम मोदी ने एक्स पर भारतीय वायु सेना को सलाम किया। उन्होंने लिखा, “भारत को अपने एयर वॉरियर्स पर गर्व है। एयर फोर्स डे पर, हम हमारे आसमान की रक्षा करने के उनके साहस और समर्पण को सलाम करते हैं।”

अमित शाह और गडकरी ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में भारतीय वायु सेना के जवानों को नमन किया। उन्होंने वायु योद्धाओं की वीरता, सटीक निशाने और हमले की क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी देशभक्ति और पेशेवर काबिलियत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां भारती की रक्षा के लिए सदैव तत्पर वायु सेना के वीर जवानों को नमन किया।

मनोहर लाल, योगी और भजनलाल शर्मा ने भी किया नमन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भारतीय वायु सेना के नभ योद्धाओं और उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वायु वीरों ने हर विपरीत परिस्थिति में अपने साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। उन्होंने वायु वीरों के पराक्रम को राष्ट्र के लिए गर्व का विषय बताया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय वायु सेना को राष्ट्र का गौरव बताया। उन्होंने वायु योद्धाओं और उनके परिवारजनों को भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी वायु सेना के जवानों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना ने देश की सुरक्षा के साथ संकट की घड़ी में नागरिकों की सहायता करते हुए साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है।

केशव मौर्य और रक्षा मंत्रालय ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने भारतीय वायु सेना के वीर वायु सैनिकों और उनके परिजनों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने वायु सैनिकों के अदम्य साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को राष्ट्र के लिए गर्व का विषय बताया।

रक्षा मंत्रालय ने भी भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ पर वायु योद्धाओं को नमन किया। मंत्रालय ने कहा कि वायु सेना साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। ‘नभः स्पृशं दीप्तम्’ के ध्येय वाक्य के साथ भारतीय वायु सेना ने राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा में अपनी क्षमता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।

भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य ‘नभः स्पृशं दीप्तम्’ श्रीमद्भगवद्गीता के 11वें अध्याय यानी विश्वरूप दर्शन योग के 24वें श्लोक से लिया गया है। इसका भावार्थ गौरव के साथ आकाश को स्पर्श करना या दीप्तिमान होकर आकाश को छूना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *