पलामू में 15000 लोगों की बंद होगी मंईयां सम्मान और सर्वजन पेंशन योजना की राशि

मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के वार्षिक भौतिक सत्यापन में बड़ा खुलासा हुआ है।जिला प्रशासन की जांच में विभिन्न पेंशन एवं सम्मान योजनाओं के 15,064 लाभुक अयोग्य पाए गए हैं। इनमें मृत, अपात्र तथा निर्धारित अहर्ता पूरी नहीं करने वाले लाभुक शामिल

मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के वार्षिक भौतिक सत्यापन में बड़ा खुलासा हुआ है।
जिला प्रशासन की जांच में विभिन्न पेंशन एवं सम्मान योजनाओं के 15,064 लाभुक अयोग्य पाए गए हैं। इनमें मृत, अपात्र तथा निर्धारित अहर्ता पूरी नहीं करने वाले लाभुक शामिल हैं। जांच के दौरान मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 2,255, मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के 6,244 और केंद्रीय पेंशन योजनाओं के 6,565 लाभुक अपात्र मिले।

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने स्पष्ट किया है कि पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए ऐसे सभी अयोग्य लाभुकों का पेंशन भुगतान नियमानुसार बंद किया जाएगा।

भौतिक सत्यापन क्यों जरुरी है
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों तक पहुंचे, इसे सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक सुरक्षा कोषांग हर वर्ष पेंशनधारियों एवं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन कराता है। इस दौरान अंचलकर्मी घर-घर जाकर लाभुकों की पात्रता की जांच करते हैं। विभाग का कहना है कि सत्यापन का उद्देश्य मृत, अपात्र अथवा पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करने वाले लाभुकों की पहचान करना है, ताकि नियमानुसार उनका पेंशन या सम्मान राशि का भुगतान बंद किया जा सके और योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पहुंच सके।

जिले में विभिन्न योजनाओं के लाभुक
पलामू में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 72,356, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 10,621, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के 1,470, स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन पेंशन योजना के 16,240, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1,93,227, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के 4,624, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के 18,802, एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना के 637, ट्रांसजेंडर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के एक, मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के 3,45,240 तथा राष्ट्रीय परिवार हितलाभ योजना के 351 लाभुक हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *