रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से सोमवार को लोक भवन, रांची में 18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप-2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों ने मुलाकात की। यह चैंपियनशिप 1 से 4 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुई थी। राज्यपाल ने पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
Read More : झारखंड चैंबर चुनाव में प्रत्याशियों की बैठकों पर रोक, जानें नए नियम
राज्यपाल ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक हासिल करना खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों से आगे भी इसी समर्पण के साथ खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के जरिए देश और झारखंड का नाम रोशन करें। मुलाकात के दौरान कोच श्री विश्वजीत कुमार के साथ प्रतिभागी लखन उराँव, आरित उराँव, अध्विक उराँव, ईशान भगत और कुमकुम विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



