झारखंड चैंबर चुनाव में प्रत्याशियों की बैठकों पर रोक, जानें नए नियम

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को चैंबर भवन में चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई और चैंबर कार्यालय के विभिन्न कार्यों को लेकर

झारखंड चैंबर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को चैंबर भवन में चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई और चैंबर कार्यालय के विभिन्न कार्यों को लेकर आवश्यक निर्देश जारी करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। चुनाव समिति के निर्देश के बाद चैंबर के सभी ऑफिशियल WhatsApp ग्रुप को सोमवार शाम से एडमिन लॉक कर दिया गया। अब इन आधिकारिक ग्रुपों के माध्यम से केवल चुनाव से संबंधित आवश्यक सूचनाएं और गतिविधियों की जानकारी ही जारी की जाएगी।

Read More : मणिपुर के सेनापति में हिंसा और आगजनी, गोलीबारी में CRPF जवान घायल

चैंबर भवन में प्रत्याशियों की बैठक पर रोक

मुख्य चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर ने कहा कि चुनाव अवधि के दौरान चैंबर भवन में किसी भी प्रत्याशी को चुनावी बैठक आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी। व्यापार एवं उद्योग जगत से संबंधित किसी भी गतिविधि का आयोजन भी चुनाव समिति की पूर्व सहमति से ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए समिति की ओर से सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

किन सदस्यों को मिलेगा मतदान का अधिकार?

चुनाव समिति के को-चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि 12 अगस्त 2026 को हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में जिन सदस्यों को आजीवन सदस्यता प्रदान की गई है, उन्हीं को आगामी चुनाव में मतदान का अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के तहत अब सदस्यता में प्रतिनिधि के नाम में बदलाव नहीं किया जा सकेगा। चुनाव से पहले केवल संबद्ध संस्थाओं के पदाधिकारियों के नाम में परिवर्तन की अनुमति होगी। अन्य श्रेणी के सदस्यों के प्रतिनिधि के नाम में अब कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। चुनाव समिति ने सभी सदस्यों से चुनाव प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखने और समिति की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *