रांची पहाड़ी मंदिर में चौथी सोमवारी पर भव्य संध्या महाआरती

रांची : रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर सोमवार, 24 अगस्त 2026 को श्रावण मास की चौथी और अंतिम सोमवारी के अवसर पर भव्य संध्या महाआरती का आयोजन किया गया। ‘श्रावण सोमवारी संध्या महाआरती पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार)’ के बैनर तले आयोजित

महाआरती

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर सोमवार, 24 अगस्त 2026 को श्रावण मास की चौथी और अंतिम सोमवारी के अवसर पर भव्य संध्या महाआरती का आयोजन किया गया। ‘श्रावण सोमवारी संध्या महाआरती पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार)’ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहाड़ी बाबा के भक्त शामिल हुए। आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी महाआरती में शामिल भक्तों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद गणमान्य लोगों, समिति के सदस्यों और भक्तों की मौजूदगी में भव्य संध्या महाआरती हुई।

Read More : रांची में छात्रा ने JMM के 8 कार्यकर्ताओं पर दर्ज कराई FIR

भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा

महाआरती के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। आरती के समय श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम में पहुंचे भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ पहाड़ी बाबा की आराधना की। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। महाआरती के बाद महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच पूड़ी-सब्जी और खीर का प्रसाद वितरित किया गया। नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि हर साल श्रावण की सोमवारी पर अलग-अलग तरीके से महाआरती का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने और सहयोग देने के लिए पूरे शहरवासियों का आभार जताया।

देश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

आयोजक ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने पहाड़ी बाबा से भारत देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। संध्या महाआरती में मुख्य अतिथि युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कुमार गौरव और विशिष्ट अतिथि मनीषा सिंह, राजेश सिन्हा सन्नी समेत नंद किशोर सिंह चंदेल, मनीष सिंह, अर्चना सिंह, विक्रम सिंह सोनू, विनय सिंह, बंटी सिंह, उदय सिंह, अंकित झा, लखन कुमार, मोनू शर्मा, जीतू साव, सुजल सोनी, अमन ठाकुर, बाबू बेरा, शीला उरॉंव, कविता वर्मा, रेखा साल, सोनी देवी, अर्चना मिर्धा, गुड़िया देवी, सुनीता देवी, सीमा देवी, नीलू सिंह, मंजुला बेरा, उर्मिला चौधरी, ललिता देवी, सुभद्रा देवी, साक्षी ठाकुर, प्रीति ठाकुर, नंदनी सोनी, कोमल गुप्ता, राजा ठाकुर, बबीता देवी, रूबी देवी, सुगंधा देवी और निर्मला देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *