झारखंड की बेटी दिल्ली में लहरा रही प्रतिभा का परचम,मधुलिका सिन्हा ने एक घंटे में 49 रेसिपी तैयार कर बनाया हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड

रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी निवासी अवकाश प्राप्त जिला गव्य विकास पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा व उनकी धर्मपत्नी मंजू सिन्हा की पुत्री मधुलिका सिन्हा अपने प्रतिभा का परचम नई दिल्ली सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में लहरा रही हैं। श्रीमती सिन्हा ने राजधानी रांची के

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी निवासी अवकाश प्राप्त जिला गव्य विकास पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा व उनकी धर्मपत्नी मंजू सिन्हा की पुत्री मधुलिका सिन्हा अपने प्रतिभा का परचम नई दिल्ली सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में लहरा रही हैं।
श्रीमती सिन्हा ने राजधानी रांची के लाला लाजपत राय स्कूल से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद डेयरी टेक्नोलॉजी में भी डिग्री हासिल की। इसके बाद मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की डिग्री ली।
विवाहोपरांत वह नई दिल्ली में अपने पति रितेश कुमार के साथ रहते हुए एनसीआर, फरीदाबाद में रोस्टेड मखाना की विभिन्न फ्लेवर्स में पैकेजिंग व मार्केटिंग शुरू की। वर्तमान में उनके द्वारा निर्मित रोस्टेड मखाना तेरह फ्लेवर्स में उपलब्ध है। जल्द ही इनकी कंपनी “सात्विक ग्रीन” के प्रोडक्ट्स फ्लिपकार्ट  पर भी उपलब्ध होंगे।
खास बात यह है कि मिथिलांचल के लोकप्रिय व जी-टैग प्राप्त प्रोडक्ट ‘मखाना’ के विभिन्न फ्लेवर्स में बनाने की प्रक्रिया में सिर्फ ओलिव आयल का इस्तेमाल किया जाता है। श्रीमती सिन्हा बताती हैं कि रोस्टेड मखाना की मांग पूरे देश के विभिन्न हिस्सों से हो रही है। इसकी गुणवत्ता और स्वाद को लोग काफी पसंद कर रहे है। रोस्टेड मखाना प्रीमियम पैकेजिंग में उपलब्ध है।
उनकी इस विशेषज्ञता के कारण उन्हें हार्वर्ड वर्ल्ड अवार्ड भी प्राप्त हुआ है।
मधुलिका सिन्हा की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, रिश्तेदारों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *