छठ पूजा 2026 : रांची, पटना समेत प्रमुख शहरों में अर्घ्य का समय जानें

रांची : लोक आस्था का महापर्व छठ इस साल 15 और 16 नवंबर को संध्या और उषा अर्घ्य के साथ संपन्न होगा। 15 नवंबर यानी रविवार की शाम व्रती डूबते सूरज को अर्घ्य देंगे। वहीं, 16 नवंबर सोमवार की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य चढ़ाया

छठ
AI Generate Image

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : लोक आस्था का महापर्व छठ इस साल 15 और 16 नवंबर को संध्या और उषा अर्घ्य के साथ संपन्न होगा। 15 नवंबर यानी रविवार की शाम व्रती डूबते सूरज को अर्घ्य देंगे। वहीं, 16 नवंबर सोमवार की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य चढ़ाया जाएगा। रांची, पटना, गया, वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता समेत अलग-अलग शहरों में अर्घ्य देने का समय अलग-अलग रहेगा।

Read More : रांची नगर निगम का बड़ा फैसला, सभी मुक्तिधामों का होगा व्यवस्थित संचालन

छठ महापर्व में सूर्य भगवान की पूजा का खास महत्व है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में तीसरे दिन डूबते सूरज और चौथे दिन उगते सूरज को अर्घ्य देने की परंपरा है। इस दौरान व्रती नदी, तालाब और दूसरे जलाशयों में पानी के अंदर खड़े होकर सूर्यदेव को जल और दूध चढ़ाते हैं। डूबते और उगते, दोनों सूरज की पूजा करने की यही परंपरा छठ को बाकी त्योहारों से अलग और खास बनाती है।

छठ पूजा 2026 में संध्या अर्घ्य कब दिया जाएगा?

छठ महापर्व के तीसरे दिन यानी 15 नवंबर, रविवार को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन व्रती पूरे परिवार के साथ नदी, तालाब या अन्य जलाशयों के किनारे पहुंचेंगे। व्रती जल में खड़े होकर बांस के सूप और दउरा में रखे ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री से सूर्यदेव की आराधना करेंगे। सूर्यास्त के समय उन्हें जल और दूध से अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।

उषा अर्घ्य की तारीख और समय

छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन यानी 16 नवंबर, सोमवार को उषा अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन व्रती सूर्योदय से पहले ही पूजा सामग्री लेकर घाटों पर पहुंच जाएंगे। जलाशयों में खड़े होकर व्रती सूर्यदेव के उदय होने की प्रतीक्षा करेंगे। सूर्य की पहली किरण दिखाई देने पर उन्हें जल और दूध से अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद व्रती पारण कर लगभग 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन करेंगे।

प्रमुख शहरों में संध्या और उषा अर्घ्य का समय

द्रिक पंचांग के अनुसार, छठ पूजा 2026 में 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उषा अर्घ्य दिया जाएगा। अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त और सूर्योदय का समय अलग रहेगा। प्रमुख शहरों में अर्घ्य देने का समय इस प्रकार है :

छठ पूजा 2026: शहरवार अर्घ्य का समय

शहरसंध्या अर्घ्य (15 नवंबर)उषा अर्घ्य (16 नवंबर)
रांचीशाम 5:04 बजेसुबह 6:03 बजे
पटनाशाम 5:01 बजेसुबह 6:07 बजे
गयाशाम 5:03 बजेसुबह 6:06 बजे
लखनऊशाम 5:16 बजेसुबह 6:26 बजे
वाराणसीशाम 5:10 बजेसुबह 6:16 बजे
प्रयागराजशाम 5:14 बजेसुबह 6:20 बजे
गोरखपुरशाम 5:06 बजेसुबह 6:17 बजे
नई दिल्लीशाम 5:28 बजेसुबह 6:44 बजे
कोलकाताशाम 4:53 बजेसुबह 5:50 बजे

छठ पूजा में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने का महत्व

छठ महापर्व की सबसे खास परंपराओं में डूबते और उगते, दोनों सूर्य की पूजा शामिल है। संध्या अर्घ्य के दौरान अस्त होते सूर्य के प्रति आभार प्रकट किया जाता है। वहीं, उषा अर्घ्य नई सुबह, नई ऊर्जा और जीवन की निरंतरता का प्रतीक माना जाता है। इस परंपरा के माध्यम से जीवन की हर अवस्था का सम्मान करने का संदेश मिलता है। छठ पूजा में सूर्यदेव के साथ छठी मैया की भी आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सच्चे मन से छठ पूजा करने पर परिवार को सुख-शांति, संतान सुख और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *