कांवरियों की सेवा में जुटी मां काली सेना

रांची/ देवघर। बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में सावन के पावन अवसर पर कांवरियों की सेवा का सिलसिला लगातार जारी है। 1 अगस्त से शुरू हुई सेवा के तहत मां काली सेना द्वारा श्रद्धालु कांवरियों के बीच जल, दवा एवं फल का वितरण कर उनकी सेवा

कांवरियों

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/ देवघर। बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में सावन के पावन अवसर पर कांवरियों की सेवा का सिलसिला लगातार जारी है। 1 अगस्त से शुरू हुई सेवा के तहत मां काली सेना द्वारा  श्रद्धालु कांवरियों के बीच जल, दवा एवं फल का वितरण कर उनकी सेवा की गई।
मां काली सेना के सेना प्रमुख भोलू सिंह, मुख्य संरक्षक जितेन्द्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष प्रियेश सिंह के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने  सेवाभाव के साथ कांवरियों की सेवा की। इस दौरान उदय साहू, गुरुजी सिंह, आशीष रजक, मोहित रजक, कृष्ण राज, सुमित तिवारी, दीपू सिंह, मुकेश सिंह, राज वर्मा, अमन बिहारी, रोनित राज मुंडा सहित अन्य सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया।
सेवा में जुटे सदस्यों ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के दरबार में आने वाले कांवरियों की सेवा करना उनके लिए केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने का सौभाग्य है। कांवरियों के थके कदमों को राहत देना और उनकी यात्रा में सहयोग करना ही सच्ची सनातन सेवा है।
मां काली सेना ने सभी सनातनी भाइयों एवं बहनों से अपील की कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार कांवरियों की सेवा में जरूर सहभागी बनें। संगठन का संदेश है कि बाबा के भक्तों की सेवा में लगाया गया एक छोटा सा प्रयास भी भक्ति और मानव सेवा का बड़ा माध्यम बन सकता है।
“बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष के बीच सेवा कार्य से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *