रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर रांची में लोजपा ने दी श्रद्धांजलि

रांची : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर झारखंड समेत देशभर में उन्हें याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गई। रांची में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से पुराने विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि सभा रखी गई।

रामविलास पासवान
लोजपा नेताओं ने रामविलास पासवान को किया याद

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर झारखंड समेत देशभर में उन्हें याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गई। रांची में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से पुराने विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि सभा रखी गई। इसमें पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। रामविलास पासवान बिहार के खगड़िया जिले के छोटे से गांव शहरबन्नी से निकलकर देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले नेताओं में रहे। पुण्यतिथि के मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाए और उन्हें याद किया।

Read More : नशे के खिलाफ रांची में डालसा का जागरूकता अभियान, 600 लोग जुड़े

जनार्दन पासवान ने कहा- उनके विचार प्रेरणादायक

लोजपा विधायक और प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान ने रामविलास पासवान के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान बेहद सरल विचारों वाले व्यक्ति थे और उन्होंने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों के प्रति रामविलास पासवान के मन में विशेष सम्मान था। आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक हैं। लोजपा के कार्यकर्ता उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करेंगे।

नॉर्थ ऑफिस पाड़ा में भी श्रद्धांजलि सभा

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान की ओर से नॉर्थ ऑफिस पाड़ा में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘रामविलास पासवान अमर रहें’ के नारे लगाए और उनके राजनीतिक जीवन तथा कृतित्व को याद किया।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि रामविलास पासवान बड़े राजनेता थे। उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने। उनके अधूरे कार्यों को पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है, इसलिए वह ज्यादातर समय ओडिशा में देंगे। इसके बावजूद झारखंड में पार्टी संगठन को मजबूत करने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *