रांची: युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ का कल बुधवार को आखरी दिन है । रांची का त्यौहार कहे जाने वाले यह बहुप्रतीक्षित व्यापार मेले की 29वीं वर्षगांठ मना रही है । इस मेले में देश विदेश के कई स्टॉल लगते है । हर साल के भांति इस बार भी रांचीवासियों के लिए आखरी दिन सभी स्टाल्स में ऑफर्स उपलब्ध रहेगा । रांचीवासियों से अनुरोध है की इस आखरी दिन दी मेले में आकर भरपूर लाभ ले ।
एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया की पिछले छह दिनों में रांची वासियो ने इस मेले का भरपूर लुफ्त उठाया एवं सराहना की, इस मेले में कुल 400 स्टॉल्स देश के वभिन्न शहरो से लगेंगे, सभी स्टॉल्स वातानुकूलित है, बड़े ब्रांड्स, स्टार्ट अप्स, ऑटोमोबाइल्स, ड्राई फ्रूट्स इत्यादि स्टॉल्स लगेंगे, औरतो के लिए एक समर्पित पिंक हेंगर लगा है, जिसमे सिर्फ महिला उद्यमियों को स्टाल्स दिया गया है, बच्चो के लिए एम्यूजमेंट पार्क है, जिसमे तरह तरह के झूले लगे हुए है ।
कल इस उत्सव का समापन समारोह आयोजित होगी, जिसमे इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सदस्यों को एवं सभी स्पोंसर्स को सम्मानित किया जाएगा, इस समारोह में मुख्य अतिथि भारत अन आचार्य, राष्ट्रिय अध्यक्ष, जे सी आई, इंडिया, विशिष्ट अतिथि गौरव सेठ, मंडलीय अध्यक्ष, श्रीमती तन्वी अग्रवाल, मंडलीय उपाध्यक्ष एवं श्रीमती राखी जैन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे ।
बिग बनयान ट्री के अधिकारियों ने अपने स्कुल के 35 बच्चों को मेले का भ्रमण कराया
बिग बनयान ट्री के अधिकारियों ने अपने स्कुल के 35 बच्चों को मेले का भ्रमण कराया, जेसीआई के पदाधिकारियो ने सभी बच्चो को फंगोला में फ्री झूला झुलवाया एवं सभी बच्चो को फ्री रॉलिक आइसक्रीम खिलाया एवं टैंगो जूस पिलाया, सभी उत्साहित बच्चो ने जेसीआई के युवा सदस्यों का धन्यवाद किया ।
एक्सपो प्रेमिसेस में आज मंगलवार को भजन जामिंग का आयोजन किया गया । यह जैमिंग का प्रोग्राम पुणे से आये जपनाम बैंड द्वारा किया गया । इस आयोजन के संयोजक जेसी सिद्धार्थ जैन, जेसी नितिन पोद्दार एवं जेसी अनीश जैन थे ।
‘एक्सपो उत्सव 2026’ के इस संस्करण के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A legacy of trust) है। इसके साथ ही टैंगो (Tango), अल्पाइन (Alpine) और गृहस्थी (Grihasthi) द्वारा Powered है।
आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के कई बड़े ब्रांड्स सहयोगी के रूप में जुड़े हैं
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के कई बड़े ब्रांड्स सहयोगी के रूप में जुड़े हैं, जिनमें होटल चाणक्य (हॉस्पिटैलिटी पार्टनर), मोशन (एजुकेशन पार्टनर), बुद्धा टोयोटा (ऑटोमोबाइल पार्टनर), श्री अलंकार (ज्वेलरी पार्टनर), श्नाइडर इलेक्ट्रिक (इलेक्ट्रिक पार्टनर), प्रभुजी (फ़ूड पार्टनर), वॉव डिटेलिंग (डिटेलिंग पार्टनर), बागला (सिक्योरिटी पार्टनर) बलीफिया (फोटोग्राफी पार्टनर), NTPC (माइनिंग पार्टनर), आराध्या (ट्रैवल पार्टनर), अपना मार्ट (ग्रोसरी पार्टनर), मी & मॉम्स (लाइफस्टइल पार्टनर), ए टी सी (स्वच्छ पार्टनर), कैफीनेटर्स (बेवरेज पार्टनर) और रेडियो धूम (रेडियो पार्टनर) है ।
संस्था के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने लगे हुए
अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर्स: जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो ट्रेजरर) जेसी ऋषभ जालान (डायरेक्टर बिजनेस), जेसी अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष – बिजनेस), जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल (चेयरमैन, एक्सपो, लेडीज विंग), लेडीज विंग की अध्यक्ष जेसीरेट खुशबु सिंघानिया एवं सचिव जेसीरेट नलिनी जैन शामिल थे । यह जानकारी एक्सपो के मिडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान द्वारा साझा की गई ।



