पटना : बिहार सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने दोनों नेताओं की Z श्रेणी की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी है। इसके साथ ही उन्हें बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा भी दोबारा उपलब्ध कराई गई है।
Read More : बिहार में Google Maps पर दिखेंगे EV चार्जिंग स्टेशन, परिवहन विभाग ला रहा नया सिस्टम
कुछ समय पहले राज्य सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। समीक्षा के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ श्रेणी की सुरक्षा हटा दी गई थी। इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में विवाद शुरू हो गया था और विपक्ष ने सरकार के निर्णय पर सवाल उठाए थे।
सुरक्षा में कटौती के बाद शुरू हुआ था विवाद
सुरक्षा में कटौती के विरोध में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने उन्हें उपलब्ध कराई गई शेष सरकारी सुरक्षा भी लौटा दी थी। इस फैसले को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा हुई थी। राजद ने आरोप लगाया था कि सुरक्षा में कटौती राजनीतिक कारणों से की गई है। पार्टी का कहना था कि सरकार विपक्षी नेताओं के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सरकार के फैसले का विरोध करते हुए अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी थी। उन्होंने इसे विपक्ष के साथ भेदभाव का मामला बताया था।
Read More : नवादा में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पति ने पत्नी की चाकू मारकर की हत्या
बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा भी दोबारा मिली
राजनीतिक विवाद के बीच अब बिहार सरकार ने अपना फैसला बदलते हुए लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z श्रेणी की सुरक्षा फिर से बहाल करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही दोनों नेताओं को बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा भी दोबारा उपलब्ध करा दी गई है। सरकार के इस फैसले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ विवाद फिलहाल नए मोड़ पर पहुंच गया है। हालांकि सरकार की ओर से इस निर्णय को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Read More : सीवान सरारी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो महिलाओं समेत चार आरोपित गिरफ्तार




