रेलकर्मी के बंद घर में लाखों की चोरी, नकदी गहने ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

रांची/ /धनबाद। धनबाद शहर के धनसार थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरी की बड़ी वारदात हुई है। जहां चोरों ने बरमसिया स्थित यमुना विहार कॉलोनी फुटबॉल मैदान के समीप रहने वाले रेलकर्मी के बंद घर काे निशाना बनाया- जहां चारों ने घर से करीब

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/ /धनबाद।  धनबाद शहर के धनसार थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरी की बड़ी वारदात हुई है। जहां  चोरों ने बरमसिया स्थित यमुना विहार कॉलोनी फुटबॉल मैदान के समीप रहने वाले रेलकर्मी के बंद घर  काे निशाना बनाया- जहां चारों ने  घर से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
चोरों ने चाेरी की घटना को जब अंजाम दिया जब रेल कर्मी सुधीर कुमार प्रसाद अपने परिवार के साथ पूजा समारोह में शामिल होने बिहार के गोपालगंज गए हुए थे। इस दौरान वे अपने  घर की देखभाल के लिए एक महिला को जिम्मेदारी दी थी, लेकिन वह बुधवार की रात आवास में नहीं सोई थी।  इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जहां  चोर मुख्य दरवाजे पर लगे तीन तालों समेत घर के अन्य तालों को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों को खंगाला और आभूषण, नगदी सामानों की चोरी की।
गुरुवार सुबह घर की देखभाल करने वाली महिला जब वहां पहुंची तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।  उसने तत्काल घटना की सूचना गृहस्वामी को दी। इसके बाद सुधीर कुमार प्रसाद ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर घर पहुंचने को कहा।  दोपहर में रिश्तेदार जब आवास पहुंचे तो अंदर कमरे में सामान बिखरा देखकर दंग रह गए। जांच करने पर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब मिले। घटना की जानकारी स्थानिय थाना को देनें के बाद अब पुलिस घटना की जानकारी और चोरों की तलाश कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *