रांची पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति, EOI आमंत्रित

रांची : रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर एवं परिसर की दिन-रात पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सचिव-सह-अनुमंडल पदाधिकारी (SDM), सदर, रांची के ज्ञापांक-45/रा०प०म०का० दिनांक-03.08.2026 के आलोक में कुल चार सुरक्षा कर्मियों (Security Guards) की तैनाती

पहाड़ी मंदिर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर एवं परिसर की दिन-रात पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सचिव-सह-अनुमंडल पदाधिकारी (SDM), सदर, रांची के ज्ञापांक-45/रा०प०म०का० दिनांक-03.08.2026 के आलोक में कुल चार सुरक्षा कर्मियों (Security Guards) की तैनाती के लिए सुरक्षा एजेंसियों से इच्छा की अभिव्यक्ति (Expression of Interest – EOI) आमंत्रित की गई है।

Read More : झारखंड में ACB का बड़ा ट्रैप, थाना प्रभारी 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

आवेदन प्रक्रिया और प्रमुख शर्तें

रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक फर्म, संस्था या एजेंसी को निम्नलिखित शर्तों और नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा :

  • पूर्ण सुरक्षा का जिम्मा : पहाड़ी मंदिर और उसके आसपास के पूरे परिसर की दिन एवं रात में सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी चयनित सुरक्षा कर्मियों की होगी।

  • अनिवार्य दस्तावेज व निबंधन : सरकारी नियमानुसार संबंधित फर्म या एजेंसी के पास पसारा (PSARA) लाइसेंस, EPF निबंधन, ESIC निबंधन, सेवा कर (Service Tax/GST) निबंधन, श्रम निबंधन, ISO निबंधन तथा वर्क परफॉर्मेंस (Work Performance) से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट होना आवश्यक है। आवेदन के साथ इन सभी संगत अभिलेखों की प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

  • कर्मचारियों का सत्यापन : तैनात किए जाने वाले सुरक्षा कर्मियों का आधार कार्ड, आधिकारिक परिचय पत्र और पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate) उपलब्ध कराने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी।

  • 3 वर्षों का अनुबंध : सुरक्षा एजेंसी के साथ शुरुआती अनुबंध 3 वर्षों का होगा। सेवा संतोषजनक रहने पर अनुबंध की अवधि बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर बिना किसी पूर्व सूचना के करार (Contract) रद्द करने का अधिकार अधोहस्ताक्षरी के पास सुरक्षित रहेगा।

  • प्राथमिकता के नियम : यदि दो या दो से अधिक एजेंसियों की न्यूनतम दर (Financial Bid) समान पाई जाती है, तो पुरानी एजेंसी को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, समान अनुभव और दर होने की स्थिति में उनके पास कार्यरत कुल सुरक्षाकर्मियों की संख्या को प्राथमिकता का आधार माना जाएगा।

आवेदन जमा करने की तिथि और समय

इच्छुक सुरक्षा फर्म या एजेंसियां अपना आवेदन “रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति” के कार्यालय में दिनांक 24 अगस्त 2026 के अपराह्न 12:15 बजे तक जमा कर सकती हैं। प्राप्त आवेदनों को उसी दिन अपराह्न 2:00 बजे खोला जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *