झारखंड में ACB का बड़ा ट्रैप, थाना प्रभारी 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल अंतर्गत बंदगांव थाने से एक बड़ी खबर सामने आई है। ACB यानी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों

थाना प्रभारी
बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार

अपनी भाषा में पढ़ें

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल अंतर्गत बंदगांव थाने से एक बड़ी खबर सामने आई है। ACB यानी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। ACB के इस बड़े एक्शन के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Read More : राजीव गांधी जयंती पर सद्भावना दिवस, रांची में हुआ वृक्षारोपण

मुकदमे में मदद के नाम पर मांगी थी घूस

मिली जानकारी के अनुसार एक पीड़ित व्यक्ति ने आरोपी थाना प्रभारी मनीष कुमार के खिलाफ ACB से लिखित शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि थाने में दर्ज एक मुकदमे में मदद करने और अनुकूल रिपोर्ट तैयार करने के बदले थाना प्रभारी द्वारा पैसों की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने मामले का सत्यापन (Verification) कराया, जिसमें घूस मांगे जाने की पुष्टि हुई।

ACB ने बिछाया जाल, रंगे हाथों दबोचा

सत्यापन के बाद ACB की टीम ने आरोपी पुलिस अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक विशेष ट्रैप (Trap) की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत गुरुवार को दिन में लगभग 1:30 बजे जैसे ही पीड़ित ने थाना प्रभारी को 15 हजार रुपये नगद सौंपे, आसपास सादे लिबास में तैनात ACB की टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

एसपी बोले- सही पाए जाने पर होगी सख्त विभागीय कार्रवाई

इस पूरी कार्रवाई पर पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (SP) अमित रेणु ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामले की सूचना मिली है और जांच की जा रही है। अगर ACB द्वारा कार्रवाई की पुष्टि होती है और आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के साथ-साथ सख्त विभागीय कार्रवाई (Departmental Action) भी की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *