राजीव गांधी जयंती पर सद्भावना दिवस, रांची में हुआ वृक्षारोपण

रांची : पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती (सद्भावना दिवस) के अवसर पर महानगर कांग्रेस समिति और लायंस क्लब ऑफ रांची सिटी ने सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत रैंडो, पतरातू रिंग रोड के समीप की गई,

राजीव गांधी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती (सद्भावना दिवस) के अवसर पर महानगर कांग्रेस समिति और लायंस क्लब ऑफ रांची सिटी ने सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत रैंडो, पतरातू रिंग रोड के समीप की गई, जहां संस्थाओं के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर वृहद वृक्षारोपण (Plantation) किया। इस दौरान पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

Read More : संजय सेठ ने एचडी कुमारस्वामी से की मुलाकात, उद्योग-रक्षा पर चर्चा

जरूरतमंद युवतियों और महिलाओं में सामग्री का वितरण

वृक्षारोपण के उपरांत लायंस क्लब ऑफ रांची सिटी की ओर से चुटू पंचायत के आदर्श ग्राम सामुदायिक भवन और मोराबादी स्थित सब्जी बाजार में सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इन दोनों स्थानों पर जरूरतमंद युवतियों और महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड्स, बिस्कुट के पैकेट तथा ताजे फलों का वितरण किया गया।

इन प्रमुख लोगों ने निभाई सक्रिय भूमिका

आज आयोजित दोनों ही कार्यक्रमों को सफल बनाने में महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अरुण चावला, शांति खलखो, लायंस क्लब की चंदा कुमारी, उमा सिंह, सबिता कुमार, सुनीता भारती, आशा सिंह, दीपा वात्स्यायन और रंजीता सिंह सहित कई अन्य गणमान्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *