रांची में आचार्य ज्ञेयसागर जी का मंगल चातुर्मास स्थापन, भक्ति से हुआ कलश स्थापना समारोह

रांची के हरमू रोड स्थित दिगम्बर जैन भवन में मंगलवार को आचार्य ज्ञेयसागर जी महाराज ससंघ का मंगल चातुर्मास स्थापन समारोह श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।
मंगल चातुर्मास

रांची : रांची के हरमू रोड स्थित दिगम्बर जैन भवन में मंगलवार को आचार्य ज्ञेयसागर जी महाराज ससंघ का मंगल चातुर्मास स्थापन समारोह श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पांच प्रमुख कलशों की स्थापना की गई। समारोह में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे और णमोकार मंत्र के जाप के बीच धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।

Read More : रांची अशोक नगर चोरी कांड में एक और गिरफ्तारी, 60 लाख के जेवरात बरामद

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई, जिसके बाद तीन कन्याओं ने मंगलाचार नृत्य प्रस्तुत किया। सर्वप्रथम आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज की पूजा हुई, इसके बाद आचार्य ज्ञेयसागर जी ससंघ की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। विभिन्न संस्थाओं और समितियों के पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा चातुर्मास समिति के सदस्यों ने क्रमवार अर्घ समर्पित किया।

चार माह तक होंगे धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन

समारोह के दौरान अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल ने आचार्य श्री एवं मुनिश्री के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि चातुर्मास के चार पवित्र महीनों में संत ससंघ के सानिध्य में संयम धर्म की आराधना, प्रवचन, धार्मिक अनुष्ठान तथा सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर सेवा, समर्पण, संयम और त्याग की प्रतिमूर्ति सराकोद्धारक आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज की सुशिष्या परम श्रद्धेया ब्रह्मचारिणी मंजुला दीदी को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध गायक हेमन्त सेठी ने भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इन परिवारों को मिला धार्मिक अनुष्ठानों का सौभाग्य

समारोह में सम्यक दर्शन कलश का सौभाग्य श्री रुपेश जी, नीलम जी एवं गुनगुन जी (चांदी वाले, आगरा परिवार), सम्यक ज्ञान कलश का सौभाग्य श्री अजीत जी जैन (आगरा परिवार), सम्यक चारित्र कलश का सौभाग्य श्री निर्मल जी एवं निलेश जी सोगानी परिवार (रांची), आचार्य शांति सागर छाणी कलश का सौभाग्य श्री संजय जी एवं चेतन जी जैन (शॉल वाले, आगरा परिवार) तथा आचार्य ज्ञानसागर महाराज कलश का सौभाग्य श्री पूरणमल जी, मानव जी, मोहित जी और पीयूष जी सेठी परिवार (रांची) को प्राप्त हुआ।

इसके अलावा पाद प्रक्षालन का सौभाग्य श्रीमती मधु जी, प्रदीप जी, अनंत जी और देवेश जी काला परिवार को मिला। शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य श्री पदम जी, पुष्पेंद्र जी, पुनीत जी और ज्योति जी जैन (रांची) परिवार को प्राप्त हुआ, जबकि आरती का सौभाग्य जैन महिला जागृति, रांची को मिला। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष पूरणमल सेठी, छितरमल गंगवाल, सुरेश पाण्ड्या, नरेन्द्र गंगवाल, संयोजक संजय छाबड़ा, मंत्री जितेन्द्र छाबड़ा, राकेश गंगवाल, संजीव गंगवाल, धर्मेन्द्र छाबड़ा, पदम गोधा, कमल सेठी सहित जैन समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी राकेश काशलीवाल ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *