नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से बुधवार को छुट्टी दे दी गई है। सफल एंजियोप्लास्टी और डॉक्टरों की सघन निगरानी के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने उन्हें डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को दिल्ली AIIMS से मिली छुट्टी, सफल एंजियोप्लास्टी के बाद लौटे घर#JPNadda #aiimsdelhi #unionhealthministerjpnadda #JHLive pic.twitter.com/V5fbNQfKT6
— JH LIVE (@jhliveonline) August 19, 2026
13 अगस्त को बेचैनी की शिकायत के बाद हुए थे भर्ती
गौरतलब है कि 13 अगस्त की शाम सीने में बेचैनी की शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री को तुरंत दिल्ली एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। एम्स की डॉ. रीमा दादा के अनुसार, अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उनकी प्रारंभिक जांच की और कोरोनरी एंजियोग्राफी से जुड़े विभिन्न मेडिकल टेस्ट किए। 14 अगस्त को अस्पताल प्रशासन ने आधिकारिक बयान जारी कर उनकी स्थिति को पूरी तरह स्थिर बताया था।
Read More : अमित शाह से मिले झारखंड भाजपा के नेता, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
18 को जारी हुआ था हेल्थ अपडेट
जांच रिपोर्ट के आधार पर 17 अगस्त को जेपी नड्डा की सफल एंजियोप्लास्टी (पर्क्यूटेनियस कोरोनरी इंटरवेंशन – PCI) की गई। एंजियोप्लास्टी मुख्य रूप से दिल की बंद या संकीर्ण हो चुकी धमनियों को खोलने और हृदय तक रक्त का प्रवाह सामान्य करने की एक चिकित्सीय प्रक्रिया है। इसके अगले दिन यानी 18 अगस्त को एम्स द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई थी कि उनकी स्थिति स्थिर है और वे कार्डियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में हैं।
लगातार व्यस्त दिनचर्या के बाद बिगड़ी थी तबीयत
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पिछले कुछ हफ्तों से लगातार कार्यस्थलों पर बेहद व्यस्त थे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कई महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करने के साथ-साथ देशभर में जारी विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और परियोजनाओं की समीक्षा की थी। हालांकि, एम्स प्रशासन ने गोपनीयता का ध्यान रखते हुए एंजियोग्राफी रिपोर्ट के विस्तृत नतीजों को सार्वजनिक नहीं किया है। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बताते हुए छुट्टी दे दी है और घर पर विश्राम की सलाह दी है।








