झारखंड प्रदेश शौण्डिक संघ ने पूर्व अध्यक्ष स्व. नन्दलाल प्रसाद को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रांची। झारखंड प्रदेश शौण्डिक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक मंडली के वरिष्ठ सदस्य रहे स्व. नन्दलाल प्रसाद को लक्ष्मी नगर, पिस्का मोड़ स्थित उनके निवास स्थान पर संघ के पदाधिकारियों, संरक्षकों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति

शौण्डिक
रांची।  झारखंड  प्रदेश शौण्डिक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक मंडली के वरिष्ठ सदस्य रहे स्व. नन्दलाल प्रसाद  को  लक्ष्मी नगर, पिस्का मोड़ स्थित उनके निवास स्थान पर संघ के पदाधिकारियों, संरक्षकों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने स्व. नन्दलाल प्रसाद जी के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन शौण्डिक समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत करने में समर्पित रहा। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर संघ के संरक्षक  अरुण गुप्ता,  सुनील साहु, महासचिव  विद्याधर प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष  कुणाल कुमार शाह, संयोजक  उदय साहू, कोषाध्यक्ष  निशांत गुप्ता,   मुकेश साहु,  संजय कुमार साहू,  उपेन्द्र कुमार साहू,  ओम प्रकाश साहू  प्रशांत साहु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं स्व. नन्दलाल प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र  सुनील प्रसाद एवं समस्त परिजनों से मिलकर उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *