राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात जाएगी झारखंड पुलिस, 10 जवान होंगे शामिल

रांची : देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में झारखंड पुलिस भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएगी। आगामी 31 अक्टूबर को आयोजित

झारखंड पुलिस
झारखंड पुलिस का प्रतीक चिह्न।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में झारखंड पुलिस भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएगी। आगामी 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली भव्य राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में झारखंड पुलिस की 10 सदस्यीय टीम 5 मोटरसाइकिलों के साथ भाग लेगी। इस आयोजन को लेकर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (DGP) कार्यालय, झारखंड की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) को पत्र भेजकर तैयारियों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

Read More : धनबाद में अचानक धंसी जमीन, धुआं और आग की लपटों से मची दहशत

JAP-1 डोरंडा से होगा जवानों का चयन

जारी निर्देशों के अनुसार, राष्ट्रीय बाइक रैली में हिस्सा लेने के लिए झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 (JAP-1), डोरंडा, रांची से जवानों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पूरी टीम के बेहतर समन्वय और नेतृत्व के लिए JAP-1 से एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) को नोडल अधिकारी नामित करने का आदेश दिया गया है। यह 5 सदस्यीय मोटरसाइकिल रैली दल (जिसमें 10 जवान और 5 बाइक होंगी) विशेष तैयारी के साथ गुजरात के लिए रवाना होगा। वहीं, राज्य स्तर पर राष्ट्रीय एकता दिवस से जुड़े सभी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन और समन्वय के लिए पुलिस महानिरीक्षक (IG), मानवाधिकार को पहले ही राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया जा चुका है।

31 अक्टूबर को एकता नगर में जुटेगी देशभर की पुलिस

प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के समीप स्थित एकता नगर में भव्य राष्ट्रीय परेड और मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जाता है। इसमें देश के सभी राज्यों की पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की टीमें हिस्सा लेती हैं। झारखंड पुलिस की इस भागीदारी को राष्ट्रीय मंच पर राज्य का मान बढ़ाने और देश में एकता व अखंडता का संदेश फैलाने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *