रांची : झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। 1995 बैच के IPS अधिकारी संजय आनंदराव लाटकर को डीजी (DG) रैंक में प्रोन्नति मिली है। प्रमोशन के साथ ही उन्हें भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग में डीजी (सिक्योरिटी) की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरी ओर, IAS अधिकारी घोलप रमेश को केंद्रीय उपक्रम में पदभार संभालने के लिए राज्य के कार्मिक विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिल गया है।
Raed More : SSP राकेश रंजन ने देर रात लिया कानून-व्यवस्था का जायजा
CRPF और नक्सल विरोधी अभियानों में निभाई मुख्य भूमिका
वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात संजय आनंदराव लाटकर हाल ही में मुंबई स्थित परमाणु ऊर्जा विभाग में एडीजी सुरक्षा पद पर बहाल हुए थे। मंगलवार को जारी अधिसूचना के तहत उन्हें डीजी रैंक में पदोन्नत किया गया। इससे पहले वे CRPF में झारखंड चैप्टर के आईजी और राज्य में एडीजी (अभियान) रह चुके हैं। एडीजी अभियान रहते हुए उन्होंने बूढ़ा पहाड़, सारंडा, ट्राई जंक्शन और बुलबुल जंगल में चले नक्सल विरोधी अभियानों में प्रमुख भूमिका निभाई थी। इसके बाद वे एडीजी (रेल) के पद पर भी कार्यरत रहे।
IAS घोलप रमेश को मिला एनओसी
वहीं, IAS अधिकारी घोलप रमेश को केंद्रीय उपक्रम में सेवा देने के लिए कार्मिक विभाग से एनओसी जारी कर दी गई है। वे जल्द ही झारखंड सरकार से विमुक्त होकर नई भूमिका में नजर आएंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उनकी यह नियुक्ति पारंपरिक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से अलग, किसी केंद्रीय उपक्रम के तहत की जा रही है।



