नई दिल्ली : ईरान में एक बड़ा विमान हादसा होने से बाल-बाल बच गया। तेहरान की सेपेहरान एयरलाइंस के एक बोइंग 737 विमान ने मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसे कुछ ही देर बाद वापस मशहद एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा। विमान के टेक-ऑफ करते ही उसका एक टायर फटकर अलग हो गया, जिसके तुरंत बाद इंजन में भी खराबी आ गई।
#WATCH: ईरान में उड़ान भरते ही Sepehran Airlines के Boeing 737 का टायर फट गया, मलबे से इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया। विमान में चीख-पुकार मच गई, लेकिन पायलट की सूझबूझ से विमान को मशहद एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया।#Iran #IranNews #SepehranAirlines #FlightEmergency #jhlive pic.twitter.com/myf7frzAxZ
— JH LIVE (@jhliveonline) September 16, 2026
हवा में जोर-जोर से हिलने लगा विमान
‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, टायर अलग होने और इंजन में खराबी आने के बाद पूरा विमान हवा में बुरी तरह कांपने लगा। इससे प्लेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। झटके इतने तेज थे कि विमान के अंदर छत का कुछ हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया और सामान रखने वाले बॉक्स भी खुल गए। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
पायलट की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान
टेक-ऑफ के तुरंत बाद ही पायलटों को इस तकनीकी खराबी का अहसास हो गया था। उन्होंने तुरंत यात्रियों को इसकी सूचना दी और बिना जोखिम उठाए विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया। राहत की बात यह रही कि पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई। हालांकि, इस घटना को लेकर अभी तक एयरपोर्ट अथॉरिटी या एयरलाइंस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Read More : झारखंड SIR की डेडलाइन बढ़ी, अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति



