रांची में जनता दरबार : DC ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

रांची : रांची समाहरणालय में सोमवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। DC मंजूनाथ भजन्त्री ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, पंजी-2 में सुधार, दाखिल-खारिज, दखल-कब्जा, घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता और सामाजिक सुरक्षा

जनता दरबार
जनता दरबार में नागरिकों की समस्याएं सुनते डीसी।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची समाहरणालय में सोमवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। DC मंजूनाथ भजन्त्री ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, पंजी-2 में सुधार, दाखिल-खारिज, दखल-कब्जा, घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामले सामने आए। DC ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Read More : दूरदर्शन रांची में कृषि प्रसार कार्यक्रमों के पुनर्रूपण पर कार्यशाला

गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर सुझाव

जनता दरबार में एलपीजी कनेक्शन और घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता से जुड़ी शिकायतें भी आईं। नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए DC ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बाजार से 5 किलोग्राम का गैस सिलेंडर लेने का सुझाव दिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारी को मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में सोनाहातू में बाजार समिति की जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास की शिकायत मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए DC ने अनुमंडल पदाधिकारी को संबंधित भूमि संरक्षित करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। भूमि विवाद, पंजी-2 में सुधार, दाखिल-खारिज और दखल-कब्जा से जुड़े लंबित मामलों पर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

पेंशन भुगतान में आ रही दिक्कतें दूर करने के निर्देश

इंदिरा गांधी पेंशन योजना से जुड़ी शिकायतों पर DC ने बताया कि रांची जिले में लगभग 50 प्रतिशत लाभुकों के खातों में पेंशन राशि का भुगतान हो चुका है। शेष लाभुकों को भुगतान में आ रही तकनीकी और अन्य कठिनाइयों को दूर करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों को भुगतान में परेशानी हो रही है, उनके खातों में भी आगामी कुछ दिनों में राशि हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

तय समय-सीमा में शिकायतों के निष्पादन का निर्देश

DC ने सभी अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नागरिकों की ओर से आवश्यक और सही जानकारी के साथ आवेदन मिलने पर उसका निष्पादन तय समय-सीमा में सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आवेदकों को अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही बरतने के निर्देश भी दिए गए।

DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जिला प्रशासन और आम जनता के बीच की दूरी समाप्त करना प्रशासन की प्राथमिकता है। साप्ताहिक जनसुनवाई और जनता दरबार के जरिए नागरिकों की समस्याएं सीधे सुनकर उनके त्वरित और प्रभावी समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत का समाधान केवल आवेदन प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका वास्तविक निष्पादन भी सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। जन शिकायत के लिए रांची जिला प्रशासन के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9430328080 पर संपर्क किया जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *