शाम को नाखून काटना शुभ या अशुभ? जानिए धार्मिक मान्यता और वैज्ञानिक वजह

नई दिल्ली : हिंदू मान्यताओं और वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद या शाम के समय नाखून काटना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि इस समय देवी लक्ष्मी का आगमन होता है और ऐसे में नाखून काटने या कुछ अन्य कार्य करने से

नाखून

नई दिल्ली : हिंदू मान्यताओं और वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद या शाम के समय नाखून काटना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि इस समय देवी लक्ष्मी का आगमन होता है और ऐसे में नाखून काटने या कुछ अन्य कार्य करने से घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है। हालांकि इसके पीछे कुछ व्यावहारिक और वैज्ञानिक कारण भी बताए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शाम के समय घर का कचरा बाहर फेंकना, पैसों का लेन-देन करना और नाखून काटना अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और देवी लक्ष्मी अप्रसन्न हो सकती हैं।

Read More : जगन्नाथ रथ यात्रा का इतिहास : कब और क्यों शुरू हुई परंपरा, पढ़ें 4 प्रसिद्ध मान्यताएं

रात में नाखून न काटने के पीछे क्या है वजह?

बड़े-बुजुर्गों द्वारा रात में नाखून न काटने की सलाह पुराने समय की परिस्थितियों से भी जुड़ी मानी जाती है। उस समय बिजली की सुविधा नहीं थी और लोग मिट्टी के तेल के दीये या लालटेन की रोशनी में काम करते थे। नाखून काटने के लिए आधुनिक नेल कटर भी उपलब्ध नहीं थे, इसलिए चाकू या अन्य धारदार औजारों का उपयोग किया जाता था। कम रोशनी में नाखून काटने से उंगलियां कटने का खतरा रहता था। साथ ही नाखूनों के छोटे टुकड़ों को अंधेरे में साफ करना भी मुश्किल होता था। इन्हीं कारणों से रात में नाखून न काटने की परंपरा शुरू हुई, जिसे बाद में धार्मिक मान्यताओं से भी जोड़ा गया।

स्वास्थ्य और आयुर्वेद क्या कहते हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, दिनभर नाखूनों के नीचे धूल, गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं। यदि रात में नाखून काटे जाएं और उनकी कतरनें ठीक से साफ न हों, तो संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। आयुर्वेद में भी माना जाता है कि रात के समय शरीर की ऊर्जा का संतुलन अलग होता है और इस दौरान नाखून काटने से शरीर के प्राकृतिक संतुलन पर प्रभाव पड़ सकता है।

नाखून काटने का सही समय क्या है?

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से नाखून काटने का सबसे अच्छा समय नहाने के बाद माना जाता है। इस समय नाखून नरम हो जाते हैं और उन्हें आसानी से काटा जा सकता है। अच्छी रोशनी में नाखून काटने से चोट लगने या संक्रमण का खतरा भी कम रहता है। धार्मिक परंपराओं और ज्योतिष के अनुसार, नाखून सुबह या दिन के उजाले में काटना शुभ माना जाता है। नहाने से पहले नाखून काटने की सलाह दी जाती है। बुधवार और शुक्रवार को इसके लिए विशेष रूप से शुभ माना गया है, जबकि सोमवार और रविवार को भी नाखून काटे जा सकते हैं।

Read More : चॉकलेट सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का भी खजाना! जानिए इसके सात फायदे

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *