रांची : गायत्री परिवार संस्थान युगतीर्थ शांतिकुंज के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 की झारखंड राज्य स्तरीय मेरिट सूची में रांची जिले के दो विद्यार्थियों ने स्थान हासिल किया। चयनित विद्यार्थियों को गायत्री शक्तिपीठ, टाटानगर में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। रांची जिला के भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समन्वयक दीपक दयाल प्रसाद ने बताया कि राज्यभर के विभिन्न विद्यालयों से उन विद्यार्थियों को समारोह में आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Read More : चतरा में SP आवास के सामने गार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान गिरफ्तार
रांची के इन विद्यार्थियों को मिला सम्मान
उन्होंने बताया कि रांची जिले से स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, रांची के कक्षा 6 के छात्र संदीप सिंह मुण्डा (पिता – कृष्ण सिंह मुण्डा) ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बिरसा चिल्ड्रेन एकेडेमी, रांची की कक्षा 8 की छात्रा पलक कुमारी (पिता – बिनोद भगत) ने तृतीय स्थान हासिल किया। चयनित विद्यार्थियों को समारोह में मेडल, प्रशस्ति पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों को दिया प्रेरणा का संदेश
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों, अन्य अतिथियों और गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्था टीम के प्रतिनिधियों ने सम्मानित विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ भारतीय संस्कारों से जुड़े रहने तथा निरंतर मेहनत करते रहने का संदेश दिया।



