पार्षद अंजू देवी ने वित्त मंत्री से की मुलाकात, वार्ड 14 के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

वार्ड संख्या-14 की पार्षद श्रीमती अंजू देवी ने झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से शिष्टाचार मुलाकात कर वार्ड की विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
अंजू देवी

रांची : वार्ड संख्या-14 की पार्षद श्रीमती अंजू देवी ने झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से शिष्टाचार मुलाकात कर वार्ड की विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ऐतिहासिक चुटिया के समग्र विकास की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Read More : चतरा में SP आवास के सामने गार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान गिरफ्तार

मुलाकात के दौरान पार्षद अंजू देवी ने पीसीसी पथ, ढका हुआ नाला, पुल निर्माण, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास की मांग मंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि कभी छोटानागपुर की राजधानी रही प्राचीन चुटिया नगरी के चहुमुखी विकास के लिए विशेष पहल की आवश्यकता है।

विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए वार्ड संख्या-14 और ऐतिहासिक चुटिया क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

पार्षद ने जताया आभार

इस अवसर पर पार्षद अंजू देवी ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुटिया के ऐतिहासिक गौरव के अनुरूप क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *