रांची : श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में सोमवार को 213वें श्री सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राम सिया राम, सिया राम जय जय राम के भजनों और बजरंगबली के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल के निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने आशा मोदी से बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कराकर कराई। इसके बाद आशा मोदी ने केसरिया पेड़ा, गुड़, चना और फल प्रसाद का भोग अर्पित किया। यजमान ने श्रीरामचरितमानस ग्रंथ का पूजन कर पाठ वाचकों का चंदन वंदन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
Read More : चतरा में SP आवास के सामने गार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान गिरफ्तार
संगीतमय सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए श्रद्धालु
पाठ वाचक मनीष सारस्वत और ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ढोलक और ढपली की संगत में श्री गणेश वंदना के साथ श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं की सहभागिता से श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान भजनों का गायन भी किया गया। अंत में पुनः श्री हनुमान चालीसा का पाठ, महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर श्रवण ढानढनिया ने चना प्रसाद, पुष्पा देवी पोद्दार ने केसरिया पेड़ा, मनीष साहू ने गिरिगोला और राजेश जायसवाल ने फल प्रसाद सेवा का निवेदन किया। कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया, अशोक लड़ियां, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान सहित कृष्णा, अंकित सिंह, संकेत चौधरी, ऋषभ चौरसिया, हर्ष मिश्रा, हिमांशु कुमार एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
25 जुलाई को देवशयनी एकादशी का विशेष आयोजन
मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि 25 जुलाई को श्री श्याम मंदिर में देवशयनी एकादशी का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह अनुपम श्रृंगार होगा, जबकि रात्रि में भजन संकीर्तन का आयोजन देर रात तक चलेगा। उन्होंने सभी श्याम भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।



