खूंटी के शिशु मंदिर में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित

खूंटी : सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को अम्मापकना स्थित शिशु मंदिर में ‘मेरे सपनों का भारत’ और ‘अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के जरिए

मेरे सपनों का भारत
खूंटी में सेवा संकल्प अभियान

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को अम्मापकना स्थित शिशु मंदिर में ‘मेरे सपनों का भारत’ और ‘अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के जरिए विकसित भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की।

Read More : पटना में SIR के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ लोकभवन मार्च

चित्रांकन, नृत्य और नुक्कड़ नाटक से दिया विकसित भारत का संदेश

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ‘विकसित भारत’ थीम पर आधारित चित्रांकन, नृत्य और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना को सामने रखा। वहीं, नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र के विकास में नागरिकों की भूमिका का संदेश दिया गया।

जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गंदौरी गुड़िया, दीपक तिग्गा, रामधन साहू, राजू साहू, मनोज साहू और तुलसी हजाम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय के संचालक शिवशंकर साहू सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने सपनों के भारत की कल्पना करने और देश के विकास में अपनी भूमिका को समझने का अवसर मिला।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *