भारत-इंग्लैंड पहला T20 आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, जानें मैच की पूरी डिटेल

चेस्टर-ली-स्ट्रीट : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को चेस्टर-ली-स्ट्रीट के रिवरसाइड स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस रात 9:30 बजे होगा। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान

T20

चेस्टर-ली-स्ट्रीट : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को चेस्टर-ली-स्ट्रीट के रिवरसाइड स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस रात 9:30 बजे होगा। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान करीब 80 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जिससे मुकाबला प्रभावित हो सकता है।

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20 सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम नए अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। वहीं, सीरीज शुरू होने से पहले 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के संभावित अंतरराष्ट्रीय डेब्यू को लेकर भी चर्चा तेज है।

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर बना सस्पेंस

मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए। उन्होंने कहा कि टीम संयोजन पूरी तरह आंतरिक विषय है और रणनीति का खुलासा पहले नहीं किया जा सकता। अय्यर ने युवा बल्लेबाज की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि जब भी उन्हें मौका मिलेगा, वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं। हालांकि इंग्लैंड की धरती पर खेले गए नौ मुकाबलों में मेजबान टीम को पांच और भारत को चार जीत मिली हैं।

दोनों देशों के बीच अब तक नौ टी20 सीरीज खेली गई हैं। इनमें भारत ने पांच, इंग्लैंड ने तीन सीरीज जीती हैं, जबकि एक सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई। भारतीय टीम ने पिछली लगातार पांच टी20 सीरीज अपने नाम की हैं।

ईशान और अर्शदीप शानदार फॉर्म में

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस साल शानदार लय में हैं। उन्होंने 2026 में अब तक 15 टी20 मुकाबलों में 545 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 199.63 रहा है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी इस साल 14 मैचों में 21 विकेट लिए हैं। हालांकि उनका इकोनॉमी रेट 8.98 रहा है।

इंग्लैंड की ओर से युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने 2026 में 11 मैचों में 305 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 143.19 का है और इस साल उनके नाम एक शतक भी दर्ज है। वहीं अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद 11 मैचों में 18 विकेट लेकर टीम के प्रमुख गेंदबाज रहे हैं।

पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन

रिवरसाइड स्टेडियम की पिच को संतुलित माना जाता है। यहां बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका मिलता है, वहीं नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट भी मिलती है। इस मैदान पर अब तक पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने तीन और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने दो मैच जीते हैं। भारतीय टीम इस मैदान पर पहली बार टी20 मुकाबला खेलेगी। इंग्लैंड ने मैच से पहले अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है, जबकि भारत की अंतिम एकादश का ऐलान टॉस के समय किया जाएगा।

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सुर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड : हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, सैम करन, टॉम बैंटन, लियम डॉसन, ल्यूक वुड, साकिब महमूद और आदिल रशीद।

भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.