रांची से इंदौर रवाना हुईं भारत और वेस्टइंडीज की टीमें, फैंस की उमड़ी भीड़

रांची : भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आज यानी शनिवार को रांची से इंदौर के लिए रवाना हो गईं। बता दें कि 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा

रांची
इंदौर रवाना हुई टीम इंडिया

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आज यानी शनिवार को रांची से इंदौर के लिए रवाना हो गईं। बता दें कि 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा था। मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी कड़ी सुरक्षा के बीच खास बसों से रांची एयरपोर्ट पहुंचे। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर पहले से ही बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस जुटे हुए थे। हर कोई अपने चहेते खिलाड़ी को करीब से देखने के लिए बेताब नजर आया।

Read More : JNU मामले को लेकर BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सीमा सिंह ने उठाए सवाल

रांची एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों को देखने उमड़े फैंस

मैच के बाद रांची एयरपोर्ट पर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखने को मिला। भारतीय और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को देखने और विदा करने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे थे। खिलाड़ी जैसे ही बस से उतरे, फैंस ने अपने चहेते क्रिकेटरों को नाम लेकर पुकारना शुरू कर दिया। इस दौरान भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन ने सिर हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। एयरपोर्ट पर मौजूद खेल प्रेमी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए।

249 रन बनाने के बाद भी भारत को मिली हार

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए। बड़े स्कोर के बाद भारतीय प्रशंसकों को टीम की जीत की उम्मीद थी, लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मुकाबले का रुख बदल दिया। 250 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। कैरेबियाई बल्लेबाजों ने महज 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह चौकों और छक्कों से भरे मुकाबले में भारतीय टीम को निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा।

इंदौर में 11 अक्टूबर को होगा तीसरा टी-20 मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। रांची में मिली हार के बाद भारतीय टीम की नजरें इंदौर में वापसी करने पर होंगी। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम अपने आक्रामक प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए एक और जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *