पाकुड़ में अवैध खनन मामले की जांच, ACB की टीम ने किया निरीक्षण

पाकुड़ : झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर 16 बीघा जमीन पर हुए कथित अवैध पत्थर खनन मामले की जांच के लिए ACB दुमका की टीम पाकुड़ पहुंची। डीएसपी रैंक के अधिकारी समेत टीम में शामिल अन्य अधिकारियों ने सदर अंचल के कसियाडांगा, कान्हूपुर

ACB

अपनी भाषा में पढ़ें

पाकुड़ : झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर 16 बीघा जमीन पर हुए कथित अवैध पत्थर खनन मामले की जांच के लिए ACB दुमका की टीम पाकुड़ पहुंची। डीएसपी रैंक के अधिकारी समेत टीम में शामिल अन्य अधिकारियों ने सदर अंचल के कसियाडांगा, कान्हूपुर और सिंहगड्ढा में मामले की जांच की। इल्जाम है कि राजग्राम के एक पत्थर कारोबारी ने इन इलाकों में 16 बीघा जमीन पर अवैध माइनिंग की। इस मामले में झारखंड सरकार को करीब 50 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने की बात सामने आई है।

Read More : Tata Sons के चेयरमैन बने रहेंगे एन. चंद्रशेखरन, 5 साल की मंजूरी

पूर्व और वर्तमान DC ने दिया था जांच का आदेश

पाकुड़ के पूर्व और वर्तमान DC ने मामले की जांच के लिए सिविल SDO को आदेश दिया था। इसके बाद सिविल SDO ने स्थल जांच कर अपनी मौजूदगी में खनन क्षेत्र का DGPS सर्वे कराया था। मिली जानकारी के अनुसार सर्वे टीम ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी है। रिपोर्ट में 9.71 एकड़ क्षेत्र में अवैध खनन की पुष्टि होने की बात कही गई है।

ACB के टेकओवर के बाद पहली बार पहुंची टीम

मामले को ACB के टेकओवर करने के बाद टीम पहली बार पाकुड़ पहुंची। टीम ने माइनिंग ऑफिस और सिविल SDO के आवासीय कार्यालय पहुंचकर मामले से जुड़ी जानकारी ली। इसके बाद ACB की टीम कथित अवैध खनन स्थल पर भी पहुंची और जांच की। अब खनन विभाग और सिविल SDO की ओर से इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर नजर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *