अवैध कारखाने का पर्दाफाश, मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त, प्रतिबंधित रंगों से बन रहे थे बताशे

धनबाद: त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने झरिया थाना क्षेत्र स्थित एक अवैध कारखाने का पर्दाफाश करके मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने झरिया के फतेहपुर रोड स्थित दिनेश गुप्ता के

प्रतिबंधित रंगों से बन रहे थे बताशे
सांकेतिक फोटो प्रतिबंधित रंगों से बन रहे थे बताशे

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद:  त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने झरिया थाना क्षेत्र स्थित एक अवैध कारखाने का पर्दाफाश करके मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने झरिया के फतेहपुर रोड स्थित दिनेश गुप्ता के कारखाने में अचानक छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रतिबंधित रंगों से तैयार 210 किलोग्राम रंगीन बताशा और 150 किलोग्राम मिलावटी सेवई जब्त की। विभाग ने कुल 360 किलोग्राम मिलावटी खाद्य सामग्री को एक कमरे में रखकर सील कर दिया है और कारखाने को पूरी तरह बंद करा दिया है।

खतरनाक तथा प्रतिबंधित रंगों का प्रयोग करके तैयार  किये जा रहे थे बताशे 

खाद्य सुरक्षा विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झरिया के फतेहपुर गली क्षेत्र में बिना अनुमति और लाइसेंस के अवैध रूप से खाद्य सामग्रियां तैयार की जा रही हैं। सूचना की पुष्टि होने के बाद विभागीय टीम ने कारखाने पर अचानक दबिश दी। जांच के दौरान पाया गया कि कारखाने का संचालक खतरनाक तथा प्रतिबंधित रंगों का प्रयोग करके बताशे तैयार कर रहा था। प्रारंभिक जांच के अनुसार कारखाना संचालक दिवाली त्योहार के दौरान इस मिलावटी खाद्य सामग्री को धनबाद जिले के विभिन्न बाजारों और दुकानों में खपाने की तैयारी कर रहा था। विभाग अब उन दुकानों का पता लगा रहा है जहां यह सामग्री पहुंचाई गई थी।

लैब में  भेजे जाएंगे जांच के लिए नमूने

कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने सील की गई पूरी सामग्री से नमूने एकत्र किए हैं। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए रांची स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद कारखाना संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के मौसम में मिलावटी खाद्य पदार्थों की आपूर्ति से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता था, जिसे समय रहते रोक दिया गया है।

also read: दीपावली-छठ पर रेलवे की तैयारी, झारखंड-बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *