रांची : दीपावली और छठ के मौके पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। हावड़ा-गोरखपुर, हावड़ा-बेतिया, हावड़ा-नई दिल्ली, शालीमार-दरभंगा, टाटानगर-लाभा और रांची-पूर्णिया कोर्ट के बीच ये ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों के चलने से झारखंड, बिहार और बंगाल के लोगों को त्योहार में घर आने-जाने में काफी सहूलियत होगी।
Read More : जमशेदपुर में वरिष्ठ फोटो पत्रकार उमा शंकर दुबे के नाम पर ठगी की कोशिश
चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में भी होगा ठहराव
कई विशेष ट्रेनों का ठहराव आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर भी निर्धारित किया गया है। इससे जामताड़ा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। हावड़ा और धनबाद के बीच चलने वाली 22387/22388 ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस का दर्जा नए साल में बदल जाएगा। 1 जनवरी 2027 से यह ट्रेन सुपरफास्ट के बजाय सामान्य एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। वहीं, गोमो होकर चलने वाली 12365/12366 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से भी सुपरफास्ट का दर्जा हटाकर सामान्य एक्सप्रेस कर दिया जाएगा।
दोनों ट्रेनों के नंबर और किराए में बदलाव
दर्जा बदलने के साथ दोनों ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे। ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस नए नंबर 13387/13388 से चलेगी, जबकि पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का नया नंबर 13365/13366 होगा। सुपरफास्ट का दर्जा हटने के बाद दोनों ट्रेनों का किराया घटेगा। हालांकि, इनके समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं होगा।



