हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म की पारंपरिक रस्म निभाई

रामगढ़ : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने शनिवार सुबह रामगढ़ जिले के नेमरा गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की स्मृति में श्राद्ध कर्म की पारंपरिक रस्म निभाई। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार दातून, पानी

हेमंत सोरेन
CM हेमंत सोरेन ने निभाई पारिवारिक परंपरा

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने शनिवार सुबह रामगढ़ जिले के नेमरा गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की स्मृति में श्राद्ध कर्म की पारंपरिक रस्म निभाई। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार दातून, पानी और भोजन परोसने का संस्कार किया। स्थानीय परंपरा के मुताबिक, दिवंगत व्यक्ति की स्मृति में यह रस्म सुबह और शाम दोनों समय निभाई जाती है। CM ने भी परिवारजनों के साथ इस पारिवारिक परंपरा का पालन किया।

Read More : दिल्ली प्रदर्शन पर चिराग पासवान की दो टूक, कितनी ट्रेनें और सड़कें रोकेंगे?

हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन ने निभाई श्राद्ध की रस्म

7 अक्टूबर की रात हुआ था रूपी सोरेन का निधन

मालूम हो कि रूपी सोरेन का 7 अक्टूबर की रात रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह झारखंड के पूर्व CM और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी थीं। रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार 8 अक्टूबर को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया था। CM हेमंत सोरेन ने अपनी मां को मुखाग्नि दी थी।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *