रामगढ़ : CM हेमंत सोरेन ने बुधवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में दिवंगत मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म के सातवें दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन किया। इस दौरान CM ने मां की आत्मा की शांति के लिए परंपरा के अनुसार दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म पूरी की। इस अवसर पर परिवार के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।
मां रूपी सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
श्राद्ध कर्म के दौरान माहौल भावुक रहा। परिजनों और ग्रामीणों ने दिवंगत रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।
Read More : झारखंड में मौसम का यू टर्न, चार जिलों में बारिश के आसार




