रांची। झारखंड हाईकोर्ट में गुमला से वर्ष 2018 में लापता बच्ची मामले की सुनवाई सोमवार काे हुई। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मामले में लापरवाह अधिकारियों को चिह्नित करने और उन पर रिस्पांसिबिलिटी फिक्स करने के लिए आईजी प्रोविजन मयूर पटेल की अध्यक्षता में वन मैन कमेटी बनी है।
मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को
कमेटी ने इस कार्य को पूरा करने के लिए गृह विभाग को पत्र लिखकर और 15 दिनों की समय की मांग की है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर निर्धारित की है। साथ ही सरकार से अनुसंधान एवं लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट मांगी है।




