राज्यपाल ने क्लाउड अकाउंटिंग पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

भारतीय शिक्षण मंडल, झारखंड प्रांत के आग्रह पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन, रांची में “An Introduction to CLOUD Accounting” पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया।
क्लाउड अकाउंटिंग

रांची : भारतीय शिक्षण मंडल, झारखंड प्रांत के आग्रह पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन, रांची में “An Introduction to CLOUD Accounting” पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया। यह पुस्तक रांची विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में कार्यरत डॉ. गुंजन कुमार द्वारा लिखी गई है, जो भारतीय शिक्षण मंडल की रांची विश्वविद्यालय इकाई के सदस्य भी हैं। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत मंत्री डॉ. सुबास साहु के निवेदन पर किया गया। लेखक के अनुसार, क्लाउड अकाउंटिंग जैसे समसामयिक विषय पर आधारित यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और वाणिज्य क्षेत्र से जुड़े पाठकों के लिए उपयोगी संदर्भ ग्रंथ होगी।

Read More : चतरा में SP आवास के सामने गार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान गिरफ्तार

राज्यपाल ने डिजिटल शिक्षा पर दिया जोर

पुस्तक के लोकार्पण अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लेखक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में क्लाउड आधारित लेखांकन की समझ अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक प्रयास उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद

कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार, रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो. (डॉ.) सुदेश कुमार साहु, वाणिज्य विभागाध्यक्ष एवं डीन डॉ. अमर कुमार चौधरी, भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत मंत्री डॉ. सुबास साहु, पुस्तक के लेखक डॉ. गुंजन कुमार, उनकी माताजी सुमन साहु तथा धर्मपत्नी अंशु प्रिया कुमारी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत मंत्री डॉ. सुबास साहु ने इस अवसर को भारतीय ज्ञान परंपरा और समकालीन शिक्षा के समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए पुस्तक के सफल प्रकाशन पर लेखक को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *