श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित

श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय में मंगलवार को वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
प्रतिभा सम्मान समारोह

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय में मंगलवार को वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 की मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। समारोह की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आरती झा के स्वागत भाषण से हुई। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव घेवर चंद नाहटा ने छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Read More : चतरा में SP आवास के सामने गार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान गिरफ्तार

मेधावी छात्राओं को मिले नगद पुरस्कार

विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की ओर से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। सुभाष चंद्र बोथरा ने सभी सफल छात्राओं को स्मृति-चिह्न, मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए, जबकि पूनम चंद भंसाली ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। अंग्रेजी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को “मीनू दास गुप्ता स्मृति पुरस्कार” के तहत नगद राशि दी गई। वहीं मध्य विद्यालय के शिक्षक अविनाश कुमार ने गणित विषय में 100 में 100 अंक हासिल करने वाली दो छात्राओं को 2,500-2,500 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

गणमान्य लोग रहे मौजूद

समारोह में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद बोथरा, सचिव घेवर चंद नाहटा, उपाध्यक्ष संपत लाल रामपुरिया, सुनील तिवारी, समिति के सदस्य ए.सी. विजय, लाल जैन, सुरेशचंद्र बोथरा, अमर चंद बेगानी, अजय जैन, विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका उपमा पाल, सुरेश प्रसाद, धनंजय कुमार, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन एल्मलेन ज्योति तुटी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती पारमिता सामल ने प्रस्तुत किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *