सिमडेगा की पूर्व MLA विमला प्रधान का निधन, हेमंत सोरेन ने जताया दुख

सिमडेगा : सीएम हेमंत सोरेन ने आज यानी शनिवार को झारखंड की पूर्व मंत्री और सिमडेगा की पूर्व विधायक विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह

विमला प्रधान
सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

अपनी भाषा में पढ़ें

सिमडेगा : सीएम हेमंत सोरेन ने आज यानी शनिवार को झारखंड की पूर्व मंत्री और सिमडेगा की पूर्व विधायक विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सीएम ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में स्वर्गीय विमला प्रधान का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री विमला प्रधान का बीती रात करीब 8:40 बजे रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। विमला प्रधान वर्ष 2009 से 2019 तक सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक रहीं।

Read More : PM मोदी का बड़ा बयान, भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन आधे से कम

2009 और 2014 में सिमडेगा से बनीं विधायक

विमला प्रधान ने वर्ष 2009 में भाजपा के टिकट पर सिमडेगा विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतकर राजनीतिक सफर में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया था। इसके बाद वर्ष 2014 में उन्होंने लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीता। विधायक रहते हुए उन्हें झारखंड सरकार में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी मिली थी। मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व संभाला। वर्ष 2017 में उन्हें उत्कृष्ट विधायक सम्मान से भी नवाजा गया। करीब एक दशक तक विधानसभा में सिमडेगा का प्रतिनिधित्व करने वाली विमला प्रधान की पहचान क्षेत्र की प्रमुख महिला जनप्रतिनिधि के रूप में रही। वर्ष 2019 में भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाया, लेकिन सार्वजनिक जीवन में उनकी सक्रियता बनी रही।

परिवार में तीन बेटे, लंबे राजनीतिक सफर की छोड़ी छाप

विमला प्रधान के निधन की खबर से उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है। लोगों ने उनके लंबे राजनीतिक जीवन और सिमडेगा के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। उनके निधन को सिमडेगा के राजनीतिक जीवन के एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत बताया जा रहा है। विमला प्रधान के पति का पहले ही निधन हो चुका था। उनके तीन पुत्र हैं। इनमें मनीष प्रधान, राकेश रविकांत और गुड्डू शामिल हैं। मनीष प्रधान न्यायपालिका में सेवा दे रहे हैं, जबकि राकेश रविकांत अपनी मां से प्रेरणा लेकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर काम कर रहे हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

सीएम हेमंत सोरेन ने सबसे पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विमला प्रधान के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि झारखंड की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनका निधन राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *